नेगी की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत आरसीसी सेमीफाइनल में
January 25, 2025By admin0 comments
👁0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
बरेली। पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब रजि के तत्वाधान में खेली जा रही छठी शकुंतला देवी मेमोरियल T-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए । पहले मुकाबले में रवि ब्रदर्स दिल्ली ने व दूसरे मुकाबले में आरसीसी ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में ओसिस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया । बल्लेबाजी करने उतरी रवि ब्रदर्स दिल्ली की टीम से ओपनर्स ने शानदार शुरुवात की। जिसमें सिद्धार्थ के ताबड़तोड़ 42 व नीरज भाटी की नाबाद 33 रनों की पारी की बदौलत 177 रनों का लक्ष्य ओसिस को दिया जवाब में उतरी ओसिस की टीम 125 रनों पर ही सिमट गई। ओसिस की ओर से जुनैद ने सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली रवि ब्रदर्स की ओर से दिव्यांशु ने तीन व अंकित-नीरज ने दो-दो विकेट लिए । रवि ब्रदर्स दिल्ली ने मुकाबले को 51 रन से जीत लिया। वहीं दूसरे मुकाबले में एमएलसीसी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीसी ने 20 ओवर में 134 रनों का लक्ष्य रखा। आरसीसी के स्टार बल्लेबाज दीक्षांशु नेगी ने ताबड़तोड़ 59 रनों की पारी खेली,एमएलसीसी की ओर से कृष्ण मोहन ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में मात्र 12 रन देकर 6 विकेट झटके लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएलसीसी 68 रनों पर ही सिमट गई आरसीसी की ओर से अभिषेक द्विवेदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में मात्र 11 देकर 4 विकेट लिए । क्लब के अध्यक्ष सुनील सक्सेना व सचिव प्रशांत रायजादा ने बताया कि कल दो मुकाबले खेले जाएंगे पहला मुकाबला एसआरएमएस बनाम टीचर्स क्रिकेट क्लब व दूसरा मुकाबला गज ग्रीन्स बनाम आई के रेड के मध्य होगा । आज के मैच की अंपायरिंग मुनजिऱ नियाज़ी व पिंटू चौधरी एवं स्कॉरिंग साईं सक्सेना ने की ।