बदायूँ। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर पूर्व माध्यमिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में होप्यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ. कृष्णा कुमारी ने बालिकाओं को सफल और मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मविश्वास, शिक्षा, कड़ी मेहनत, अपने अधिकारों की रक्षा करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया । हमें उम्मीद है कि इस कार्यक्रम से बालिकाओं को अपने जीवन में सफल और मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने अपना सहयोग प्रदान किया । देश की समस्त बालिकाओं के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।