भारत विकास परिषद शाखा गौरी शंकर का स्कूल में वर्ष का प्रथम “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम हुआ

WhatsApp Image 2025-01-24 at 15.12.26
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारत विकास परिषद, शाखा गौरी शंकर द्वारा वर्ष का प्रथम “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम अलापुर रोड के एक स्कूल में संपन्न किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए भारत विकास परिषद के अध्यक्ष वीरेश वार्ष्णेय ने विद्यालय के प्रिंसिपल के के वर्मा को सम्मानित करते हुए अनेकों उपहार भेंट किए । उसके पश्चात विद्यालय के अन्य सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं एवं सहयोगी स्टाफ का उपहार देकर सम्मान किया गया । गुरु वंदन के उपरांत छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें “भारत को जानो प्रतियोगिता दिनांक 1 अक्टूबर 2024” के प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को गोल्ड मैडल एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को सिल्वर मैडल तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया एवं अन्य ऐसे सभी छात्र/छात्राओं जिन्होंने भारत को जानो प्रतियोगिता में सहभागिता की थी उन सभी को प्रमाण पत्र, उत्तर पुस्तिका एवं सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा आशा व्यक्त की भविष्य में और अधिक उत्साह से छात्र-छात्राएं आगामी प्रतियोगिता में भाग लेंगे एवं विद्यालय में ही नहीं बल्कि नगर में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करके प्रांतीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए जाएंगे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

परिषद के सचिव अजय कुमार सक्सेना ने विद्यालय के प्रिंसिपल स्टाफ एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने बहुत ही उल्लास एवं उत्साह के साथ परिषद की प्रतियोगिता विद्यालय में आयोजित कराने में सहभागिता की एवं आज इतना भव्य कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित करने में सहयोग किया साथ ही उन्होंने भारत विकास परिषद के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का भी संक्षेप में वर्णन किया । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल ने भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि परिषद द्वारा आयोजित की जा रही प्रतियोगिताएं एवं विभिन्न कार्यक्रम छात्रों के लिए काफी ज्ञानवर्धक एवं उत्साहित करने वाली रही इस तरह की प्रतियोगिताएं चलती रहने से छात्रों के ज्ञान में काफी वृद्धि होती है उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत विकास परिषद भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित करता रहे। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष वीरेश वार्ष्णेय, सचिव अजय कुमार सक्सेना,, कोषाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार उपाध्याय, उपसचिव डी के गुप्ता,संरक्षक रामौतार मिश्रा आदि अनेकों सदस्य उपस्थित रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights