वर्तमान में देश की जो हालात है उसका जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है: ओमकार सिंह

WhatsApp Image 2025-01-23 at 18.55.02
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ : जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में वृहस्पतिवार को ब्लॉक वजीरगंज के ग्राम मानमई में शिवपाल सागर के चौपाल पर जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान कार्यक्रम काआयोजन किया गया। अभियान से पूर्व सुभाष चौक स्थित स्व सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर उनकी जयंती पर माल्यार्पण किया एवं अभियान में सुभाष चन्द्र बोस के कदमो पर चलने का प्रण लिया। जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि वर्तमान में देश की जो हालात है उसका जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। वे देश को जिस दिशा की ओर ले जाना चाहते है वह दिशा संविधान से हटकर है। इसी कारण लगातार संविधान पर हमला किया जा रहा है। हम सभी को हक और अधिकार जो संविधान ने दिया है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रजनी सिंह ने कहा संविधान में जो हक और अधिकार देने का कार्य डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रयास से हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसे खत्म करने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह डॉ.आंबेडकर का भी अपमान करने से नहीं चुके हैं, और उनके बचाव में खुद प्रधानमंत्री लगे हुए है। पूर्व एआईसीसी सदस्य मुन्ना लाल सागर ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से देश के गृहमंत्री अमित शाह को संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर के अपमान का बदला पूरे देशवासी जरूर लेंगे। देश संविधान से चल सकता है। देश में संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पीसीसी सदस्य राम रतन पटेल द्वारा अभियान के अंत में संविधान की प्रस्तावना का पठन कर अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर संचालन इगलास हुसैन ने किया। कार्यक्रम में नरेंद्र सागर ,प्रेमपाल रामेश्वर ,कल्याण ,सोहेल, राम प्रसाद भीम सिंह ,श्रीमती रेखा सिंह भवानी सिंह आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। कल दिनांक 24 जनवरी 2025 को अपराह्न 1:00 बजे ब्लॉक इस्लामनगर ,बिसौली एवं आसफपुर का जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम ग्राम परसिया में संपन्न होगा सम्मानित पत्रकार बंधुओ को सादर सूचनार्थ ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights