संगोष्ठि का आयोजन विद्यार्थियों को क्षयरोग के प्रति जागरुक

WhatsApp Image 2025-01-23 at 18.12.09
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय सघन क्षय रोग खोज अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को भगवान परुशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नेकपुर बदायूं में जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से छात्रों के साथ एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठि में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनेश कुमार ने 24 मार्च तक चलने वाले सघन क्षय रोग खोज अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने टी.बी. के लक्षण, जाँच, उपचार एवं बचाव के बारे में बताया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सभी छात्र एवं छात्राओं से अपील की गयी कि उनके घर आशा एवं आंगनवाड़ी की टीम पहुंचेगी वह 60 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों, एचआईवी, मधुमेह, 5 साल के पुराने टी.बी. के मरीज एवं उनके संपर्क में रहने वाले व्यक्ति, सीने में दर्द, लगातार बुखार रहना, 15 दिन से लगातार खांसी,बलगम में खून आना, वजन कम होना, लगातार पेट ख़राब रहना, एवं गर्दन एवं बगल में गांठ, एवं लगातार थकान रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी एकत्र करके उनकी बलगम की जाँच एवं एक्स रे कराएंगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी में टी.बी. की बीमारी निकलती है तो उसका सरकार मुफ्त में इलाज कराएंगी एवं मुफ्त इलाज के साथ साथ अच्छे पोषण युक्त खाने हेतु 1000 रुपये महीने भी डीबीटी के माध्यम से सभी मरीजों के खाते में भारत सरकार भेजेगी। यह धनराशि जितने महीने टी बी की बीमारी का इलाज चलेगा तब तक हर माह मिलती रहेगी। संगोष्ठी में प्रधानाचार्य बृजेश कुमार शर्मा, चीफ प्रॉक्टर के एल गुप्ता, संदीप राजपूत, सुदेश सक्सेना उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights