सुभाष चंद्र बोस जयंती पर मानव श्रंखला बनाकर यातायात सुरक्षा को जागरुक किया

WhatsApp Image 2025-01-23 at 17.47.17
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ:। 01 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत गुरुवार को नेताजी सुभाष चन्द्र की जयन्ती के अवसर पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए एक मानव श्रंखला का निर्माण किया गया तथा मानव श्रंखला में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं के अलावा अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी। उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटना में 18 से 35 वर्ष की आयु के 51 प्रतिशत से अधिक युवाओं की मृत्यु हो रही है, इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालक भी सड़क दुर्घटना में सर्वाधिक मृत्यु का शिकार हो रहे है, ऐसी दशा में छात्र-छात्राओं तथा युवाओं को जागरूक किया जाना नितांत आवश्यक है। इसके दृष्टिगत शासन के निर्देश पर यह आयोजन पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया जिसमें जिले के लगभग 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अन्य लोग मिलाकर लगभग 3000 लोगों प्रतिभाग किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कार्यकम भामाशाह चौराहा से लेकर दातागंज चुंगी (तिराहा) के बीच आयोजित किया गया, जिसमें भामाशाह चौराहा, इन्दिरा चौक तथा दातागंज तिराहा पर शपथ कार्यकम के लिए मंच स्थापित किये गये। भामाशाह चौराहा पर जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव द्वारा, इन्दिरा चौक पर अपर जिलाधिकारी (वि० एवं रा०) वैभव शर्मा तथा दातागंज तिराहा पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार द्वारा शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा० ब्रजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरूण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अमित श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट प्रवर्धन शर्मा, क्षेत्राधिकारी (नगर) शक्ति सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अम्ब्रीश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राम वचन, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवेश कुमार एवं अन्य अधिकारीगण तथा इसके अतिरिक्त बस यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह तथा शिवस्वरूप गुप्ता व्यापार मंडल की ओर से इत्यादि लोग शामिल हुए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights