मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 29 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यातायात माह शहर में बनाई मानव श्रृंखला पहुंची कमिश्नर

January 23, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली : 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी पूरे माह यातायात माह का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर लोगों को यातायात नियमों के तहत जागरूक किया जा रहा है। नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर बरेली के स्पोर्ट स्टेडियम में स्कूली बच्चों द्वारा बरेली की मंडल आयुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में मानव श्रृंखला बनाई गई और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर संजय सिंह ने कहा कि बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया है और उन्हें बताया गया है कि घर में यदि भाई या पिता का जन्मदिन हो तो उन्हें किसी गिफ्ट को देने की बजाए हेलमेट गिफ्ट करें और अगर भाई या पिता को कोई भी बाइक लेकर बाहर निकले तो उसे हेलमेट लगाने के लिए कहें और परिवार के सदस्यों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहें। वहीं कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने कहा कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना चाहिए उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर बरेली मंडल में 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक यातायात माह का आयोजन किया जा रहा है आज 30,000 बच्चों ने पार्टिसिपेट किया है उन्हें यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता भी की गई है जिसके माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के संकेत दिए गए। कार्यक्रम में मनोज सिंह एआरटीओ,कमल प्रसाद गुप्ता आरटीओ, दिनेश कुमार आरटीओ, संदीप जायसवाल एआरटीओ, टीचर अर्चना, और सिविल डिफेंस के वार्डन और अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights