बीआईएमटी कालेज के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर राहगीरों को जागरूक किया

WhatsApp Image 2025-01-23 at 17.08.20
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बी0आई0एम0टी0 कालेज में भारत सरकार के तत्वाधान में बदायूँ ककराला रोड़ पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बी0आई0एम0टी0 कालेज के छात्र-छात्राओ को शपथ भी दिलाई गयी जिसमें छात्र – छात्राओं ने प्रतिज्ञा लेते समय कहा कि हम प्रतिज्ञा लेते है कि सड़क पर सदैव यातायात के नियमों का पालन करेंगें एवं सुरक्षित रहेगें। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को परिवहन के नियमों को बताकर जागरूक किया। कालेज के डीन अरविन्द गुप्ता द्वारा बताया गया कि दो पहिया वाहनों के लिए हेलमेंट और चारपहिया वाहनों के लिए सीट बेल्ट लगाकर ही यात्रा करना ठीक है तथा अपने वाहन को समय समय पर चैक कराना चाहिए। वाहन चलाते समय हमें यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए जिससें हम सब दुर्घटना होने से बच सकें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कालेज के डायरेक्टर आशीष सिंघल ने कहा कि गलत दिशा में तथा शराब पीकर भी वाहन नही चलाना चाहिए। जिससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है। कालेज के डायरेक्टर अक्षज रस्तोगी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में यदि किसी व्यक्ति को चोट लग जाती है तो हमें उसकी तत्काल प्रभाव से मदद करनी चाहिए ताकि उस व्यक्ति की जान बच सके। उन्होने कहा कि दुपहिया वाहन चालते समय हमें हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर कालेज के कन्ट्रोलर एस0 एन0 श्रीवास्तव एवं चीफ प्राक्टर सौरभ सक्सेना तथा समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights