भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत)ने की रोड की मांग, नगर निगम का किया घेराव
बरेली। भारतीय किसान यूनियन ( महात्मा टिकैत ) के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य के नेतृत्व में गांव से ट्रैक्टर ट्राली भरकर नगर निगम प्रदर्शन करते हुए पहुंचे और नगर निगम में ट्रैक्टर ट्राली लगाकर रास्ता बंद कर दिया और सैकड़ो की संख्या में किसान धरने पर बैठ गए। जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने बताया कि वह लोग परसा खेड़ा बंजरिया , गोकुलपुर लालपुर व परसा खेड़ा गोटिया के जन्मजात निवासी हैं सभी ग्रामवासी अपनी मांग को लेकर 125 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं जो अभी भी चल रहा है इससे पहले भी ग्राम वासियों द्वारा दिसंबर 2023 से नगर निगम में धरना दिया था उसे धरने में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा भाषण दिया गया था कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्दी-जल्दी कराया जाएगा नए रास्ते को काम करने में हम ग्राम वासियों को कोई लाभ नहीं होगा रेलवे से भी एनओसी लेनी पड़ेगी नए रास्ते बनने से पूर्व सभासद सुखदीप कश्यप जो अपनी फैक्ट्री पर चल रहा है उनको फायदा होगा और वह रास्ता जंगल से होते हुए बनेगा जिससे हमारी मां बहनों की इज्जत पर जान का खतरा पैदा हो जाएगा और पास शंखा नदी होने का कारण जल भराव की भी समस्या होगी ।

नए रास्ते की दूरी लगभग 1 किलोमीटर होगी रास्ते के पश्चिम तक 100 मीटर की दूरी पर रिंग रोड निकल रहा है जो परसा खेड़ा गोटिया के पास से गुजर रहा है इधर पुराने रास्ते की दूरी लगभग 280 मीटर होगी पुराने रास्ते में रेलवे फाटक के पर डामर रोड पड़ी हुई है तथा गांवों को जोड़ रही है हम ग्रामवासी पर सकरा बंजरिया फटाक से होकर रामपुर रोड पर लगभग 70 वर्षों से पहुंच रहे हैं कर्मचारी इसी रास्ते को लेकर आते हैं गलत रिपोर्ट देते हैं पुराना रास्ता कायम करने में एक ही किसान की भूमि जा रही है वह किसान अपनी सहमति से भूमि देने पर तैयार है उसकी भूमि का मुआवजा देकर रास्ता कायम किया जाए हमारी समस्या का समाधान किया जाए पुराने रास्ते को रेलवे क्रॉसिंग पर रास्ता होते हुए अधिकारी का रास्ता बनाने बालों पर कार्रवाई की जाए नहीं तो बाकी किसान यूनियन 12 सितंबर 2024 से जारी धरने को जारी रखेगी और एक अक्टूबर 2024 को हम लोगों ने जिला अधिकारी को भी धरना दिया था लेकिन 7 दिन में उसकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन मिला था जो आज तक पूरा नहीं हुआ। धरना देने वालों में अमित त्यागी जिला अध्यक्ष हापुड़ , दिलशाद, हरिशंकर, सलीम मलिक ,तारा, दर्शन लाल, वीरपाल सागर ,मोहम्मद अयान आदि उपस्थित थे।













































































