प्रचीन काली देवी मन्दिर चाहवाई में जलाए जाएंगे 1001 दीपक
बरेली । प्रचीन काली देवी मन्दिर चाहवाई समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे चरण में दिनांक 21 जनवरी दिन मंगलवार को प्रातः 11 बजे रामचरित मानस पाठ का विश्राम के वाद शाम 5 बजे भजन संध्या का कार्यक्रम रात 11 बजे सम्पन्न हुआ। सैकड़ो की संख्या में स्त्री व पुरुषों ने श्री राम जी के भजनो का गुणगान किया। समिति के राजीव शर्मा ने वताया 21 जनवरी को पूर्ण आहुति के वाद शाम 5 बजे भजन संध्या का कार्यक्रम आरम्भ हुआ। जय श्री महाकाल मंडल द्वारा सर्वप्रथम विजय मन्त्र पाठ के वाद भजन राम आयेगे, राम नाथ नगरी में भी आयेगे, राम से बड़ा राम का नाम भजनो से भक्त विभोर, जय हनुमान ज्ञान गुन सागर हनुमान चलीसा का पाठ किया गया। गायक विनोद शर्मा द्वारा श्री रामलला के प्रति अनुराग अर्पित किया। स्वराजंलि अर्पित करने वाले गायिका नूतन देवल, मिनी शर्मा, शालिनी श्रीवास्तव, ने मधुर भजन गाये। शंखनांद ठोल नगाडे वजाकर प्रभु श्री राम जी की आरती की गयी तत्पश्चात पंडित अंजनी शर्मा द्वारा भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया गया सभी भक्तो ने प्रभु श्री राम पर पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम का संचालन रिंकू श्रीवास्तव, शिव मोहन, दिनेश देवल सभालेगे।
समिति के मनोज देवल ने वताया कि कार्यक्रम तीसरे चरण में 22 जनवरी दिन बुधवार श्री रामजी का राजतिलक, के बाद विशाल शोभायात्रा, विशाल भण्डार दोपहर 12 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। मन्दिर परिसर 1001 दीपक जलाये जायेगे।
भजन संध्या में उपस्थित रीना जौहरी, मिनी शर्मा, शालिनी श्रीवास्तव, मीरा देवल, नूतन देवल कमलेश जौहरी, सुमिता खण्डेवाल, शिखा देवल नंदनी खंडेवाल, सुषमा चौधरी, मंजू सक्सेना, सोनी श्रीवास्तव, रिमझिम सक्सेना, कीति श्रीवास्तव, संगीता देवल, मोना शर्मा, सविता देवल, हिमाशु जौहरी, राजीव शर्मा, मनोज देवल, अमित श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश अग्रवाल, व्रजेश शर्मा, शिव मोहन सक्सेना, रिंकू श्रीवास्तव, दिनेश देवल आदि उपस्थित रहे।













































































