बरेली। थाना भमोरा कस्बा के रहने वाले शेषपाल सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शराबी बेटे से परेशान होकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित शेषपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के बाद मीडिया को बताया उनका बेटा कल्लू उम्र लगभग 35 वर्ष अधिक शराब और सुल्फा के नशे का आदी है आए दिन शराब और सुल्फा के नशे में घर आकर पत्नी और माता-पिता के साथ मारपीट करता है कहता है जमीन बेचकर 10 लाख रुपए दो 10 लाख रुपए नहीं दे सकते तो पत्नी ,माता-पिता तीनों को जान से मार डालूंगा माता-पिता और उसकी पत्नी को जान का खतरा है कल्लू को जेल भिजवाने की और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।