बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में अंसारी मोहल्ला वार्ड 14 गौसिया मस्जिद वाली गली में नगर पंचायत द्वारा बनवाई गई सीसी रोड़ जोकि बनने के कुछ दिनों बाद ही उखड़ने लगी थी इसकी शिकायत छात्र असद अंसारी ने मुख्यमंत्री से की थी इसके अलावा पुलिस चौकी के बराबर में बनी गली की शिकायत सभासद तसलीम व महेंद्रपाल शर्मा ने की थी इसकी जांच करने एसडीएम तृप्ति गुप्ता पहुंची, एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने नगर पंचायत के जेई को साथ लेकर कस्बे के कई स्थानों व मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सीसी व इंटरलाकिग सड़कों की गुणवत्ता को देखा। एसडीएम ने नगर पंचायत द्वारा बनवाई गई सीसी व इंटरलाकिग सड़कों का निरीक्षण किया। सड़कों की गुणवत्ता की गहनता से जांच की। एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान मौजूद क्षेत्रवासियों से भी बात की और उनसे कस्बे में नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। इस मामले में एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि सीसी रोड़ व गली का निरीक्षण किया गया इस प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई के लिए नगर पंचायत प्रशासन को दिशा निर्देश दिए गए है। नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम ने इस प्रकरण में बताया कि सीसी रोड़ मामले में ठेकेदार को नोटिस दे दिया गया इस सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाएगी बाकी जिस गली की शिकायत की गई है उसको वहां के दुकानदारों के अनुरोध पर बनवाया गया था बाकी सारे आरोप निराधार है।