मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शकुन्तला देवी मैमोरियल प्राइजमनी टी-20 प्रीमियर क्रिकेट लीग 23 से

January 21, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब रजि० के तत्वाधान में छठी बरेली प्रीमियर प्राइजमनी टी-20 क्रिकेट लीग शकुन्तला देवी की स्मृति का आयोजन 23 जनवरी से 30 जनवरी तक निशांत पटेल स्पोर्टस स्टेडियम डोहरा रोड में किया जायेगा। आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए अध्यक्ष सुनील सक्सेना व सचिव प्रशांत रायजादा ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतियोगिता में राज्य भर से बारह टीमों का प्रवेश दिया गया है जिसमें मुरादाबाद, हरियाणा, दिल्ली, शाहजहांपुर, पीलीभीत के अलावा स्थानीय टीमें प्रतिभाग करेंगी प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट आधार खेली जायेगी। विजेता टीम को एक लाख व उप विजेता को 50 हजार प्राइजमनी व ट्राफी दी जायेगी वहीं प्रत्येक मैन ऑफ द मेच व ब्लेयर ऑफ द टूनमिन्ट दिया जायेगा। आयोजकों ने बताया कि विगत वर्षों में खेले गये टूर्नामेटों में समीर रिजवी जिन्हें आईपीएल-24 के लिये चेन्नई सुपर किंग में 8 करोड़ 40 लाख में लिया खेलकर गये है, वहीं आर्यन जुयाल, शिवम शर्मा, शिवा सिंह, अनूप अहलावत व भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ के साथ-साथ तमाम रणजी स्तर के खिलाड़ी शिरकत करते रहे है। खिलाड़ियों को कलर किट आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी। क्लब का उद्देश्य खेल के साथ प्रतिभाओं को खोजना और उन्हें अपने खेल कौशल दिखाने का अवसर देने के साथ उच्च स्तरीय खिलाड़ियों के साथ प्रतिमा का परिचय देते हुए राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। टूर्नामेन्ट बरेली क्रिकेट एसोसियेशन से सम्बद्ध है। टूर्नामेन्ट का शुभारम्भ 23 जनवरी को प्रातः 09 बजे सीडीओ श्री जगप्रवेश जी करेंगे वहीं समापन 30 जनवरी को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा व विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य द्वारा किया जायेगा। वार्ता के दौरान क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी जितेन्द्र यादव, संजय सक्सेना, ओपी कोहली, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights