संविधान गंभीर खतरे में है: ओमकार सिंह

WhatsApp Image 2025-01-20 at 18.49.15
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ ।प्रांतीय अव्हान पर पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार जय बापू ,जय भीम, जय संविधान अभियान पर ब्लॉक सलारपुर के ग्राम पलिया झंडा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत की अध्यक्षता में उनकी चौपाल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमकार सिंह विशिष्ट अतिथि राम रतन पटेल जिसका संचालन इगलास हुसैन ने किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा अमित शाह ने अंबेडकर का मजाक उड़ाया जाति भेदभाव के खिलाफ अंबेडकर के प्रयासों का अपमान किया। करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का मजाक उड़ाया, जो अंबेडकर को पूजते हैं। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर पर हमला 17 दिसंबर 2024 को संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने अंबेडकर का अपमान किया। संविधान, जो सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर आधारित है, गंभीर खतरे में है। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य राम रतन पटेल ने कहा संविधान सभा की बैठकें 6 दिसंबर 1946 को शुरू हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

संविधान को 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया। 19 नवंबर 1939 को महात्मा गांधी के बयान ने संविधान निर्माण की नींव रखी। गांधी ने जनभावना को दर्शाने वाले स्वदेशी संविधान की आवश्यकता को पहचाना। अंबेडकर ने संविधान के सुचारू रूप से अपनाने में कांग्रेस के अनुशासन की सराहना इस अवसर पर जिला महासचिव इख्लाश हुसैन ने कहा 30 नवंबर 1949 को, आरएसएस के साप्ताहिक ऑर्गनाइजेशन ने संविधान को अभारतीय” बताया। मनुस्मृति को आदर्श प्राचीन कानून के रूप में प्रचारित किया। 12 दिसंबर 1949 को आरएसएस ने महिलाओं के समान अधिकारों का विरोध करते हुए अंबेडकर का पुतला जलाया। 1993 में, आरएसएस ने संविधान को अहिंदू बताते हुए हिंदू-केन्द्रित शासन की वकालत की। इस अवसर पर फाजिल, नईमूल हसन,मखन्न, राम सिंह, सद्दाम, मोमिन, कोशर, सुनील, सुनील, श्यामलाल, दातागंज, तौफीक, शाहनवाज, रामपाल नौशाद, आकाश, ओमेंद्र आदि मौजूद रहे। कल जय बापू जय भीम कार्यक्रम ब्लॉक दातागंज एवं ब्लॉक समरेर का संयुक्त रूप से दातागंज मंगल के बाजार में अपराह्न 1:00 बजे से आहूत किया जाएगा सम्मानित पत्रकार बंधुओ को सादर सूचनार्थ *

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights