कांग्रेस ने कहा गृह मंत्री को तुंरत इस्तीफा देना चाहिए, डॉ आंबेडकर का अपमान नहीं सहेंगे
बदायूँ । जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को उसावां ब्लॉक व म्याऊं ब्लॉक का सयुक्त अभियान ग्राम नवादा मधुकर में पंडित ब्राह्मानदं की चौपाल पर जय बापू ,जय भीम, जय संविधान अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव ठाकुर होमेन्द्र सिंह ने किया। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस म्याऊं अध्यक्ष रामपाल शाक्य ने की कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। जबकि पूर्व एआईसीसी सदस्य मुन्ना लाल सागर व जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जिस तरह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा लोकसभा के सदन में अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर पूरे देश के लोगों को शर्मसार किया है, उनके इस अभद्र भाषा किसी हाल में सहन करने योग्य नहीं है।

गृहमंत्री जी को अपने पद से त्यागपत्र देकर देश के लोगों से सहानुभूति लेनी चाहिए । उन्होंने कहा कि बाबा साहब भारत रत्न भीमराव अंबेडकर को भारत के लोग नहीं बल्कि अन्य देशों लोगों ने भगवान का दर्जा देकर उनकी पूजा करते हैं। उनके प्रति देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में जिस भाषा का प्रयोग कर मनुवादी प्रवृत्ति का परिचय दिया है। इससे लगता है कि भाजपा के लोग बाबा साहब एवं दलितों से आज भी छुआछूत एवं भेदभाव करते हैं। पूर्व एआईसीसी सदस्य मुन्ना लाल सागर व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आतिफ खान ने संबोधित करते हुए कहा की लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 पार का नारा दे रही थी इनका मनसा था कि जैसे ही ने 400 सीट मिल जाए उसके बाद यह तानाशाही रवैया से भारतीय संविधान को बदलने की कोई कसर नहीं छोड़ते लेकिन इन्हें जनता ने लोकसभा चुनाव में करारा जवाब दिया है। इस अवसर पर ब्लॉक म्याऊं एवं ब्लॉक उसावा के कार्यकर्ता शामिल रहे ब्लॉक अध्यक्ष म्याऊं रामपाल शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष उसावा ओमवीर खटीक, सचिव वीरेश यादव, जगपाल सिंह यादव, सुरेंद्र कुमार सागर, इगलास हुसैन आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे। कल दिनांक 20 जनवरी 2025 को ब्लॉक सालारपुर का कार्यक्रम जय बापू, जय भीम जय संविधान का आयोजन अपराह्न 2:00 बजे ग्राम पालिया झंडा में ब्लॉक अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत द्वारा आयोजित किया जा रहा है।













































































