बरेली : पुलिसकर्मियों की कुछ ऐसी समस्याएं जिनको पुलिसकर्मी अपने अधिकारियों से नहीं बता पाते हैं, इसको ध्यान में रखते हुए एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने नई पहल शुरू की है ,जिसके तहत पुलिसकर्मियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। पुलिसकर्मियों की बहुत सी ऐसी समस्याएं होती हैं जिसको वह अपने अधिकारियों तक नहीं पहुंच पाते हैं। पुलिस की इन समस्याओं में निम्न समस्याएं शामिल है। पुलिसकर्मी अपनी किसी भी व्यावसायिक समस्या,अपनी किसी भी घरेलू पारिवारिक समस्या ,कार्यस्थल पर उत्पन्न किसी भी समस्या , जनपद या थाना क्षेत्र में हो रही किसी भी असंवैधानिक गतिविधि , जनपद के किसी भी भाग में कानून व्यवस्था से जुड़ी कोई सूचना देने जैसे मामले शामिल हैं। एसएसपी बरेली के अधीनस्थ पुलिसकर्मी को पहले अपनी समस्या को लेकर सबसे पहले एसएसपी बरेली को एक पत्र लिखना होगा जिसमें नाम पदनाम वर्तमान तैनाती और पीएमओ नंबर के साथ अपनी समस्या अथवा सूचना को लिखना होगा। इसके साथी प्रार्थना पत्र का फोटो खींचकर 7300750052 व्हाट्सएप या एसएमएस करना होगा जिसके बाद पुलिसकर्मी एसएसपी से सीधे रूबरू हो सकेंगे और उस समस्या का निराकरण किया जाएगा।