बरेली। मेरा युवा भारत अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान रिठौरा में किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा के निर्देशानुसार स्वयंसेवक मोहित शर्मा ने अपने साथी आलोक पटेल,अमन, अशरफ अली,सुशील आदि के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के अंतर्गत किया जा रहा हैं। स्वयंसेवक मोहित शर्मा ने बिना हेलमेट वाहन न चलाने एवं फोन का इस्तेमाल न करने, सीटबेल्ट का उपयोग करने आदि के बारे में राहगीरों को जागरूक किया। मोहित शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा आज का सबसे गंभीर विषय है, हम छोटी-छोटी सावधानी बरत कर बड़ी दुर्घटनाओं को टाल सकते हैं। सड़क सुरक्षा के मांनको को हम अपनी आदत बनाएं। जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने सड़क सुरक्षा सप्ताह मे युवाओं द्वारा गंभीरता के साथ विभिन्न जागृति कार्यक्रम चलाये जाने के बारे में बताया और अच्छा मददगार बनने के लिये भी युवाओं को प्रेरित किया। मोहित शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत 23 जनवरी तक अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे और लोगों को जागरूक किया जाएगा।इस अवसर पर अक्षत बघेल,शिवम गंगवार, वैभव,हरेंद्र,जितेन्द्र, विकास, युवराज सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।