बरेली। अति पिछड़ा, दलित सामाजिक संस्था ने एक प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट पूरन लाल प्रजापति ने बताया कि संस्था ने गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 24 जनवरी को भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी पूर्व मुख्यमंत्री बिहार की 101 वीं जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर हीरा ठाकुर पूर्व मन्त्री, उत्तर प्रदेश सरकार व विशिष्ट अतिथि डा वरदानी प्रजापति- प्रदेश अध्यक्ष, ऑल इण्डिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन, उप्र. चुन्नी लाल प्रजापति केन्द्रीय अध्यक्ष आरबीपी व शिवमंगल सिंह राठौर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, अति पिछड़ा समाज महासभा, उप्र होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धर्मेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद, आँवला होंगे। कार्यक्रम में अति पिछड़ों व दलितों की सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक दिशा एवं दशा पर सामाजिक चिंतको द्वारा विचार व्यक्त किये जाएंगे। कार्यक्रम में विभिन्न जातियों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जायेगा। प्रेस वार्ता में प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य, जिला अध्यक्ष एड पूरन लाल प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर राठौर, जिला उपाध्यक्ष नत्थू लाल कश्यप, प्रचार सचिव भरत लाल प्रजापति, राजेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, ताराचंद मौर्य, संतोष साहू, जोगराज प्रजापति, सोनू प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे।