मुजरिया । हैलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा करा कर ले जाने के अरमान उस वक्त अधूरे रह गए जब किसी कारणवश तय किया गया हैलीकॉप्टर नहीं आ सका।सारी व्यवस्थाएं धरी रह गई। दूल्हे को मुजरिया से मिरहची कार से विदा करा कर दुल्हन को ले जाना पड़ा। उधर जिन्हेंरा गांव मे दूल्हे पक्ष का हैलिपेड सूना रह गया, थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर हरदोपट्टी में रामकुमार शर्मा की बेटी नेहा की शादी थाना मिरहची क्षेत्र के गांव जिन्हैरा निवासी सर्वेश उपाध्याय के बेटे रवि के साथ संपन्न हुई। रवि की मां मिरहची नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं। दूल्हा दुल्हन को लेकर हैलीकॉप्टर से विदा करा कर आने का कार्यक्रम था। रविवार को प्रशासन की सारी व्यवस्थाएं धरी रह गई, अग्निशमन विभाग की फायर बिग्रेड की गाड़ी, कर्मचारी एवम अन्य पुलिस बाल के साथ थाना मुजरिया पुलिस ड्यूटी पर तैनात रही। दुल्हन पक्ष ने 3.30 बजे बताया की हैलिकापटर नहीं आएगा सभी ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल हैलिपेड से चले गए जब किसी कारण वश हैलीकॉप्टर मुजरिया नहीं आया।दूल्हे के घर भी हेलीपैड तैयार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक हैलीकॉप्टर कंपनी से दिल्ली से उड़ने की परमिशन स्थगित हो गई । जिस कारण हैलीकॉप्टर नहीं आ सका।