अवैध मस्जिद बनाकर पड़ी जा रही सामूहिक नमाज , मुकदमा दर्ज
बरेली। थाना बहेड़ी के गांव जाम सावंत शुमाली इलाके में टीन शेड डालकर पढ़ी जा रही थी नमाज इसका मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई 7 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। वही परिसर को भी सील कर दिया गया। बहेड़ी क्षेत्र में टीन शेड डालकर एक प्लाट के भीतर अस्थाई तौर से अवैध मस्जिद बना ली गई । जिसमें गुप चुप सामूहिक रूप से नमाज अदा की जा रही थी और पुलिस को कानों कान खबर तक नहीं लगी अब किसी ने ड्रोन से सामूहिक नमाज का वीडियो बना लिया और जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद अब इलाके के दरोगा ने ग्राम प्रधान सहित करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है और मुकदमा के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पिछले कई महीनो से सामूहिक रूप से नमाज अदा की जा रही थी और जिसकी बीट के सिपाही से लेकर थानेदार तक किसी को भी खबर नहीं लगी। अब किसी ने ड्रोन कैमरा से अस्थाई मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तमाम हिंदू संगठन ने नाराजगी जताई और उन्होंने इसे ट्वीट कर शासन और प्रशासन से कार्यवाही की मांग की। मामला तूल पकड़ते देख अब इलाके के बहेड़ी पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मुकदमा के आधार पर आरोपी लोगों की तलाश शुरू कर दी है। वही मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। दरअसल मुस्लिम बाहुल्य जाम सावंत जुनूबी इस गांव में कोई मस्जिद नहीं है। और जिसमें नमाजियों को नमाज पढ़ने के लिए काफी दूर जाना होता था। ग्राम प्रधान ने बगैर शासन प्रशासन को भरोसे में लिए अवैध रूप से एक प्लॉट के अंदर टीन शेड डालकर अवैध मस्जिद बना ली। और उसी में सामूहिक रूप से मुसलमान नमाज अदा करने लगे। फिलहाल नमाज का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है।













































































