बदायूँ। युवा मंच संगठन के एक बैठक युवा मंच संगठन के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता के मोहल्ला बाला जी नगर स्थित युवा मंच संगठन कार्यलय पर सम्पन्न हुई। बैठक मे युवा मंच संगठन मे दर्ज़नों युवाओं ने संगठन के सदस्यता ग्रहण की इस मोके पर बरेली मंडल का उपाध्यक्ष लक्ष्य गुप्ता को मनोनीत किया साथ हु बदायूं जिला कार्यकारणी मे रूद्र शर्मा अंश कश्यप अरविंद मौर्य अर्जुन शर्मा हर्षित यादव अमन सिंह विष्णु मौर्य शिवम मौर्य को जिला कार्यकारिणी मे शामिल कर फूल माला पटिका पहना कर मनोनयन पत्र देकर संगठन मे जोड़ा गया। इस अवसर पर युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने बैठक मे युवाओं को सम्बोधित करते हुये कहा की युवा मंच संगठन समाज मे व्याप्त समाजिक जनहित की समस्याओं को उठाता रहा है भ्रष्टाचार के विरुद्ध सदैव लामबंद रहा है नई कार्यकर्त्ता संगठन मे जनहित समाजिकहित के मुद्दों को सदैव उठाएंगे और ज़रूरत पड़ने हर तरह की लड़ाई लड़ी जायेगी संगठन के प्रत्येक युवा को अपनी गली माहौल्ले की जनहित समाजिक की आवाज उठाने की सिख दी जायेगी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद की जायेगी। इस अवसर पर युवा मंच संगठन के अजय दिवाकर पुष्पेंद्र मिश्रा रमन पटेल कुशाग्र मौर्य आदि उपस्थित रहे।