पालिकाध्यक्ष ने शहर में साफ सफाई को लेकर औचक निरीक्षण किया

WhatsApp Image 2025-01-17 at 18.22.41
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने शहर के संयुक्त वार्ड नंबर 7 व 10 मोहल्ला जोगीपुरा, खंडसारी से गांधी ग्राउंड को जाने वाले मार्ग पर साफ-सफाई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी देख नगर पालिका अध्यक्ष ने नाराजगी जताई और कार्यवाहक सफाई नायक संदीप एवं रूपा सफाई कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए और साथ ही मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई निरीक्षक को साफ सफाई बेहतर करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा नाले की सफाई जल्द पूर्ण की जाये, नियमित रूप से रोजाना सफाई कराई जाए। अगर सफाई न होने की शिकायत आई तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तैय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, सफाई निरीक्षक राजीव मालिक समेत पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights