श्रीमद भागवत कथा में कथा व्यास ने कहा ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय

WhatsApp Image 2025-01-17 at 18.16.11 (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शहर के मोहल्ला नई सराय पुलिस चौकी स्थित श्री राधा माधव मन्दिर पर श्री हिन्दू युवा गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक पंडित श्याम सुंदर शिवराम महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन में जाने अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते है। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

व्यासपीठाधीश्वर ने गुरुवार को भागवत कथा के दौरान कपिल चरित्र, सती चरित्र, धु्रव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, नृसिंह अवतार आदि प्रसंगों पर प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है। उन्होंने भगवत कीर्तन करने, ज्ञानी पुरुषों के साथ सत्संग कर ज्ञान प्राप्त करने व अपने जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया। भजन मंडली की ओर से प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लगे। राधा माधव मन्दिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक श्याम सुंदर शिवराम जी महाराज ने कहा कि वैराग्य मानव को ज्ञानी बनाता है। वैराग्य में मानव संसार में रहते हुए भी सांसारिक मोहमाया से दूूर रहता है। उन्होंने वाराह अवतार सहित अन्य प्रसंगों पर प्रवचन किए। इससे पूर्व यजमान विभोर अग्रवाल की ओर से पूजा-अर्चना की गई। कथा वाचक पंडित श्याम सुंदर शिवराम जी महाराज ने भक्त नरसी मेहता के जन्म, उनकी श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति सहित अन्य प्रसंगों पर प्रवचन किए। इस मौके पर आयोजक शुभम अग्रवाल, केशव शर्मा, सुधांशु शर्मा, रवीन्द्र मिश्रा, सीमा चौधरी, कांता रस्तोगी, गीता रस्तोगी, अशोक साहू, अभिषेक उपाध्याय, रीमा अग्रवाल, अधिश अग्रवाल, जोनी गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, राजीव साहू, केशव शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights