शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ शिशिर शुक्ला को कॉलेज के मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो आर के आजाद ने बताया कि कॉलेज के विभिन्न विभागों से संबंधित शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की रिपोर्ट मीडिया में प्रेषित करने के लिए डॉ शिशिर को यह दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही सभी विभागों को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रिपोर्ट डॉ शिशिर को प्रेषित करें। डॉ शिशिर को इस नवीन दायित्व हेतु महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल, प्रो प्रभात शुक्ल, प्रो अजीत सिंह चारग, डॉ आलोक सिंह, डॉ कमलेश गौतम, सत्येन्द्र कुमार सिंह आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।