बरेली । कॉलेज कर्मचारी कल्याण मंच की जितेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुस्तकालय में हुई बैठक में कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारी भी शामिल हुए बैठक में दोनों संगठनों के पदाधिकारी के बीच यह बात तय हुई व्यापक कर्मचारी हित में स्थाई कर्मचारियों के लिए केवल एक ही संगठन रहेगा जिसमें यह भी तय हुआ कि शीघ्र ही जितेंद्र मिश्रा को अध्यक्ष पद पर नामित किया जाएगा और कर्मचारी कल्याण मंच बाद में भंग कर दिया जाएगा फिर कर्मचारी कल्याण सेवा समिति जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में काम करेगी। अधिकतर कर्मचारियों का समर्थन जितेंद्र मिश्रा को प्राप्त है। बैठक में कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारी सचिव सुनील कुमार उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद एवं उपाध्यक्ष पूरनलाल मसीह भी मौजूद रहे, बैठक में 22 तारीख से कर्मचारी कल्याण मंच के सचिव हरीश मौर्य आमरण अनशन पर जा सकते हैं यह जानकारी भी सभी कर्मचारियों को साझा की गई जिसमें सर्वसम्मति से तय हुआ की जैसा जैसा भी अगली बैठक में तय होगा वह सभी को मान्य होगा। बैठक में रमेश कुमार गंगा प्रसाद ओम प्रकाश यादव कन्ही लाल , तेजपाल, रामू, धर्मेंद्र, कुलदीप आदि कर्मचारी मौजूद रहे।