डीएम ने अस्पताल में किया फायर सेफ्टी का निरीक्षक, जन्म प्रमाण पत्र जल्द बनाने की दी हिदायत

WhatsApp Image 2025-01-17 at 16.06.13
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया अपने निरीक्षण में जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर फायर सेफ्टी को लेकर आग बुझाने वाले उपकरणों की वैधता तिथि और पाइपलाइन और पानी की उपयोगिता को लेकर महिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर टी प्रसाद से जानकारी ली जिलाधिकारी ने बड़ी गंभीरता के साथ एक-एक आग बुझाने वाले उपकरणों का निरीक्षण किया और उसकी वैधता तिथि और कलर कोड को दिखा जो सही पाया गया उन्होंने अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में बचने के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया,

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने अपने निरीक्षण में मरीज को दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में गहन पूछताछ की मरीज से उनका हाल पूछा कोई रुपया तो नहीं ले रहा है कोई परेशानी तो नहीं है आदि विषय पर दवा इत्यादि को लेकर भी पूछताछ की जिलाधिकारी एसएनसीयू का भी निरीक्षण किया और देखा कि वार्ड फूल मिला उन्होंने अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली डॉक्टर की उपस्थिति और कर्मचारियों की तैनाती को लेकर जिला अधिकारी ने गंभीरता से सवाल किया कि किसी को भी बिना अनुमति के छुट्टी ना दें और सभी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे सरकार का निर्देश है कि कोई भी मरीज दी जाने वाली बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे जिलाधिकारी ने पूछा कि ऐसा सुनने में आया की जन्म प्रमाण पत्र बनाने में बहुत देरी हो रही है उन्होंने कहा की जन्म प्रमाण पत्र बनाने में कोई कोताही ही नहीं बरती जाएगी जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने अक्टूबर नवंबर दिसंबर में जन्म हुए नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र को अपडेट करने और उसका ब्यौरा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया अपने निरीक्षण में जिलाधिकारी ने कुल मिलाकर सब कुछ ठीक-ठाक पाया अस्पताल को बुनियादी सुविधाओं से लैस करने का निर्देश दिया निरीक्षण के समय उनके साथ सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह भी उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights