बरेली। थाना शेरगढ़ क्षेत्र गांव जुआ जवाहरपुर निवासी आरिफ 32 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सिद्दकी अपने साथियों के साथ गांव से 1 किलोमीटर दूरी पर लिप्टिस के पेड़ काट रहे थे लिप्टिस का पेड़ आरिफ और जसीम खा के ऊपर गिर गया आरिफ की घटना स्थल पर मौत हो गई जसीम घायल हो गया। गांव के रहने वाले शब्बे खा ने बताया कि सुबह गांव जुआ जवाहर पुर से लगभग 1 किलोमीटर दूर पेड़ काटने के लिए आरिफ, जसीम खा, छोटे, मोहम्मद सिजाद, मोहम्मद शादाब , इरफान , भूरा गए थे पेड़ काटते समय लिप्टिस का पेड़ आरिफ के ऊपर गिर गया पास में खड़े जसीम खा के भी चोट आ गई आरिफ के सिर पर गंभीर चोट आ गई उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया