पुलिस लाइन में इस बात पर भिड़ीं थीं दो महिला सिपाही…अब दोनों निलंबित

Screenshot 2025-01-15 193113
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। दो महिला सिपाहियों ने अनुशासनहीनता की थी। बैरक की साफ-सफाई को लेकर दोनों में कहासुनी और मारपीट हुई थी। प्रतिसार निरीक्षक ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया था। एसएसपी ने आख्या तलब की। जिसके बाद दोनों महिला सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। एंटी भूमाफिया सेल में तैनात महिला सिपाही लक्ष्मी सिंह जादौन और पूजा यादव रिजर्व पुलिस लाइन के हॉस्टल में रह रही हैं। मंगलवार को दोनों के बीच बैरक की साफ-सफाई को लेकर कहासुनी हो गई थी। आसपास मौजूद सिपाहियों ने मामला शांत करा दिया था। जिसके बाद दोनों महिला सिपाही में फिर से झगड़ा हो गया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे दोनों को अलग किया था। प्रतिसार निरीक्षक ने दोनों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया। एक के हाथ व सिर और दूसरी महिला पुलिसकर्मी के चेहरे पर चोट आई थी। एसएसपी ने प्रतिसार निरीक्षक से आख्या तलब की थी। साथ ही सीओ लाइन से जांच कराई गई। जांच आख्या के आधार पर एसएसपी ने महिला सिपाही लक्ष्मी सिंह जादौन और पूजा यादव को अनुशासनहीनता करने के कारण निलंबित किया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights