बदायूँ। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने आज मृतक आश्रित कोटे में शोएब की नियुक्ति करके उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि शोएब के पिता स्व.नबाब सफाई कर्मचारी की पालिका सेवाकाल के दौरान 25 जनवरी 2024 को मृत्यु हो गई थी। उनके पुत्र शोएब ने प्रार्थना पत्र दिया। इस पर पालिकाध्यक्ष ने सहानुभूति पूर्वक विचार करके आज नियुक्ति कर दी। प्राविधानों के अनुसार शोएब की नियुक्ति मृतक आश्रित के रूप में उनके पिता स्व. नबाब की मृत्यु के उपरांत सफाई कर्मचारी के पद पर वेतनमान 5200-20200 वेतन ग्रेड 1800 (जो वर्तमान में पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स के अनुसार प्रारम्भिक मूल वेतन 18000रू०) तदानुसार अनुमन्य महंगाई भत्तो आदि पर बतौर एक वर्ष के परीवीक्षाकाल पर अस्थाई रूप से नियुक्ति की गई है। इस मौके पर कन्जरवेन्सी लिपिक सुमित सिंह आदि मौजूद थे