बरेली। विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल ने श्री शंखनाद आश्रम में आज मकर संक्रांति का व्रत धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर मिशन की महिला प्रधान ममता गर्ग, वंदना अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, शांति बिस्ट, किरण सिंह, सविता अरोड़ा,मधु सक्सेना, रेनू मिश्रा, रेनू वार्ष्णेय, कुसुम खंडेलवाल ,मंजू गोयल, दीपा वर्मा द्वारा सुधांशु जी महाराज के सुंदर भजन सुना कर सभी भक्तों को भाव विभोर किया । सत्संग के दौरान आसपास के ग्रामीणों को ऊनी वस्त्र, मोजे, का वितरण किया गया। मकर संक्रांति पर खिचड़ी और पुलाव का भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे को सफल बनाने में महामंत्री पवन अरोड़ा, वरिष्ठ उप प्रधान संजय गर्ग, संजीव अग्रवाल, आर बी सिंह, राजकुमार चोपड़ा, सोमेश वार्ष्णेय, नीरज माथुर, महेंद्र गंगवार, शिवम सिंह, नूतन मिश्रा, अनिल अग्निहोत्री आदि का सक्रिय सहयोग रहा ।