बरेली। ग्रीन पार्क गौतम बुद्ध पार्क में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव पर रविवार को सुंदरकांड पाठ किया गया और हवन यज्ञ के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया बहुत ही हर्ष के साथ लोगों ने नाचते हुए प्रभु श्री राम के भजन गए भगवान श्री राम का चित्र और सुंदर रंगोली बनाकर वातावरण श्री राम मय हो गया और प्रभु श्री राम का गुणगान किया। इस मौके पर अतुल खंडेलवाल , पार्षद प्रतिनिधि राजेश पटेल, पार्षद प्रतिनिधि चंद्रपाल राठौर ग्रीन पार्क गोल्डन के अध्यक्ष अल्केश भदोरिया, प्रकाश गुप्ता, विकल गंगवार रेनू उपाध्याय, मनोज पटेल, अशोक दुबे, अन्य महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।