बरेली। एडुवाइब स्कूल बरेली में आउटकम बेस्ड लर्निंग इन द लाइट ऑफ एनईपी 2020′ विषय पर एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केसीएमटी कैंपस-2 के प्राचार्य डॉ. प्रवीन रस्तोगी मुख्य वक्ता और रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. रस्तोगी ने शिक्षकों को नवाचार आधारित शिक्षण-प्रशिक्षण वातावरण और कौशल आधारित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों को रोचक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया, जिससे शिक्षण-प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाया जा सके। प्रबंधक नाजिम बेग की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका संचालन प्रिंसिपल निगहत परवीन ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार सहायक प्रबंधक मोहम्मद फरहान मिर्जा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद फहीम रजा खान, सबीन एहसान, शम्स खान, गुलेशमा और माहे जमाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कूल के मैनेजर, प्राचार्य और सभी शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने एनईपी 2020 के तहत शिक्षण के नए दृष्टिकोण को अपनाने और छात्रों के समग्र विकास पर जोर देने की प्रतिबद्धता जताई।