शिखर ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता का 13 जनवरी को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह होगा

WhatsApp Image 2025-01-12 at 19.12.06
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शिखर विज़्डम क्वेस्ट-2025 का पुरूस्कार वितरण समारोह शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग , शेखुपुर (बदायूँ) में 13 जनवरी यानि कल सोमवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री बी० एल० वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि बदायूँ की पूर्व सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य तथा शेखुपुर के पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य द्वारा शिखर विज़डम क्वेस्ट 2025 के विजेताओं को पुरुस्कृत किया जाएगा। शिखर विज़्डम क्वेस्ट-2025 की परीक्षा का आयोजन 05.जनवरी को किया गया था, जिसका रिजल्ट 10.जनवरी को शिखर इन्स्टीट्यूट द्वारा अपनी वेबसाइट https://sip-budaun.co.in पर जारी कर दिया गया था। इस प्रतियोगिता में मदर एथेना स्कूल की प्रगति अग्रवाल, शिव देवी इंटर कॉलेज के अमित कुमार, ब्लूमिंगडेल स्कूल के उदित पांडे,मदर एथेना स्कूल के यथार्थ गुप्ता, एवं भू देवी इंटर कॉलेज के अहमद रजा ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर लैपटॉप जीता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शिव देवी इंटर कॉलेज की वैष्णो गुप्ता,मदर एथेना स्कूल की अनुष्का यादव, सत्यदेव विद्यापीठ के आयुष गौतम, बाबा इंटरनेशनल की आस्था वार्ष्णेय, भू देवी इंटर कॉलेज की ज्योति शाक्य, मदर एथेना स्कूल की तनिष्का गुप्ता एवं मीनल सक्सेना,एस.के.एम. के आदर्श प्रताप एवं सत्यदेव विद्यापीठ के अंकित शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर टैबलेट जीता है। एच.पी. की गुनगुन वर्मा, संतोष कुमार मैमोरियल (गनगोला) के शोभित सिंह, शिव देवी के अरुण सिंह, ए.पी.एस के भुवनेश कुमार, जी.जी.आई.सी. बदायूं की शीतल प्रजापति, एस.के.एम के अश्विनी, शिव देवी के नीरज पाल, एस.के. इंटर कॉलेज के अनमोल,संतोष कुमारी इंटर कॉलेज के विकास गौतम एवं देवनागरी की अक्षरा तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर स्मार्टफोन जीता है। शिखर विज़डम क्वेस्ट-2025 के पुरुस्कार वितरण समारोह के अलावा कल शिखर इंस्टीट्यूट की ए० एन० एम० के प्रथम वर्ष की छात्राओं का लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह तथा ए० एन० एम०, बी० फार्मा० एवं डी० फार्मा० प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की फ्रेशर पार्टी का भी आयोजन किया जाएगा ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights