मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया

January 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह के केम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। वहीं आमजन व राहगीरों को मिष्ठान वितरण किया गया इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हमारी नेता दीदी प्रियंका गांधी अन्याय, अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़ी रहने वाली शोषितों, वंचितों एवं आधी आबादी की मजबूत आवाज हैं। उन्होंने कहा प्रियंका गांधी जी का संघर्ष एवं नेतृत्व हम जैसे करोड़ों देशवासियों को प्रेरित करता है। आज़ हम अपनी नेता दीदी प्रियंका गांधी के जन्म दिन के अवसर पर यह प्रण लेते हैं कि जीवन पर्यन्त अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे।” इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने कहा “भाजपा के तानाशाही के खिलाफ दीदी प्रियंका गांधी लगातार राहुल गांधी के साथ संघर्ष कर रही हैं। उनकी मेहनत जल्द ही रंग लाएगी और 2027 के विधानसभा चुनाव मे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की मजबूत सरकार बनेगी। इस अवसर जिला महासचिव इगलास हुसैन, अनिल पाठक ,रमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन पीसीसी सदस्य राम रतन पटेल ने किया ।जनपद के समस्त विधानसभा एवं ब्लॉक कार्यालयों पर मनाया गया प्रियंका गांधी का जन्मदिन जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के अव्हान पर समस्त विधानसभा एवं ब्लॉक कार्यालय पर जीवन पर्यन्त अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते रहने का प्रण लिया। दातागंज विधानसभा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष आतिफ खान के नेतृत्व में केक काटकर एवं बच्चों में मिष्ठान वितरण कर प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन मनाया गया। उझानी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण पाराशर महासचिव आसिद के नेतृत्व उझानी में भी केक काटकर प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन मनाया गया और एक दूसरे को बधाइयां दी। उसैहत में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शाह रजा एवं नगर अध्यक्ष असद टिंकू के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कर प्रियंका जी का जन्मदिन मनाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सालारपुर के अध्यक्ष मोरध्वज के नेतृत्व में ग्राम पालिया झंडा में भी केक काट का प्रियंका जी का जन्मदिन मनाया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights