भाजपा जिला अध्यक्ष पद को 38 नामांकन और प्रांतीय प्रतिनिधि के 20 नामांकन हुए

WhatsApp Image 2025-01-10 at 19.13.52
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भाजपा के संगठन पर्व में जिला अध्यक्ष और प्रांतीय प्रतिनिधि के लिए नामांकन हुए जिसमें जिला अध्यक्ष पद हेतु 38 नामांकन और प्रांतीय प्रतिनिधि हेतु 20 लोगों ने नामांकन कराया है। नामांकन प्रक्रिया बड़े हर्षोल्लास और शान्ति पूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिला चुनाव अधिकारी सुरेश राणा एवं चुनाव पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र चंदेल ने सामूहिक रूप से अपने कक्ष में एक- एक करके सैकड़ों कार्यकर्ताओं से जिला अध्यक्ष पद हेतु उनकी राय ली। सभी कार्यकर्ताओं का मत एक जैसा ही रहा कि जिलाध्यक्ष कोई बने, हम सब मिलकर एक साथ पार्टी को मजबूत करेंगे और विधानसभा चुनाव 2027 में सिक्सर लगाएंगे।
जिला चुनाव अधिकारी सुरेश राणा और चुनाव पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र सिंह चंदेल अब लखनऊ जाकर रिपोर्ट सौंपेगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष हेतु 38 नामांकन का विवरण
जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में राजीव कुमार गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, भेष पटेल, दीपमाला गोयल, प्रभाशंकर वर्मा, अरुण प्रकाश, पुरुषोत्तम टाटा, राजेश्वर सिंह पटेल, महेश शर्मा, सीमा राठौर, केसी शाक्य, नेकपाल कश्यप, मनोज कृष्ण गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह, दुर्गेश वार्ष्णेय, पंकज सिंह चौहान, तीर्थेंद्र सिंह पटेल, सुधीर श्रीवास्तव, सुखदेव राठौर, विवेक राठी, एमपी सिंह राजपूत, रजनी मिश्रा, राजीव वार्ष्णेय, सत्यवीर सिंह, संजीव पाराशरी, दीपक गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज मोदी, अमिता उपाध्याय, रेनू सिंह, मुनीश अग्रवाल, अरविन्द कुमार, विजयपाल सिंह, अशोक भारतीय, दीक्षा माहेश्वरी, हरिओम पाराशरी, आरती कश्यप, सुभाष गौड़ ने नामांकन कराया है।

प्रांतीय प्रतिनिधि हेतु 20 नामांकन का विवरण
प्रांतीय प्रतिनिधि के उम्मीदवारों में राजेश कुमार शर्मा, सुरजीव गुप्ता, रामवीर सिंह, मुकेश मिश्रा, अंकित शाक्य, अजय पाराशरी, आशीष गर्ग, अमित पाठक, राकेश कुमार, मुनीश कुमार, जितेंद्र कश्यप, नितिन सिंह गौर, सचिन शर्मा, मनोज कृष्ण गुप्ता, डॉ संजीव गुप्ता, अनिल रस्तोगी, नत्थूलाल वर्मा, सोवरन राजपूत, विजय सिंह, अजय तोमर ने नामांकन कराया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights