मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

किसान मुफ्त बिजली योजना में कराएं पंजीयन में लाएं तेजी

January 10, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में किसान मुफ्त बिजली योजना के कार्याें की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि 31 मार्च 2025 तक अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कराने को कहा। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत अखिलेश कुमार ने बताया कि किसान मुफ्त बिजली योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसके अंतर्गत 31 मार्च 2023 के बाद निजी नलकूप धारक किसानों के बिजली के बिल माफ किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 10 हॉर्स पावर तक के निजी नलकूप धारक किसान के लिए 1045 यूनिट निशुल्क रहेगी। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2023 के बाद के निजी नलकूप के लिए किसान मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए किसान को वेबसाइट पर अपना पंजीयन करना होगा, उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2023 से पूर्व के निजी नलकूप के बिजली के बिल का भुगतान संबंधित किसान को करना होगा। जो वह 06 किस्तों में कर सकता है। उन्होंने बताया कि किसान को अपने घर के विद्युत कनेक्शन के संबंध में ब्यौरा भी देना होगा तथा उसके लिए केवाईसी भी करानी होगी। उन्होंने बताया कि जनपद में करीब 40 हजार निजी नलकूप धारक किसान है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा सहित विद्युत विभाग के अन्य अभियंता आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights