यंगिस्तान फाउंडेशन ने आलोक पटेल को प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवार्ड से किया सम्मानित
बरेली। देश के विभिन्न राज्यों में सराहनीय कार्य कर रहे 15 युवा समाजसेवियों को उल्हासनगर, महाराष्ट्र में किया गया सम्मानित। प्राइड ऑफ़ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड से नवाजे गए सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले युवा
उल्हासनगर अंबरनाथ, कल्याण, महाराष्ट्र में कार्यरत युवाओं की सामाजिक संस्था यंगिस्तान फाउंडेशन द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से समाजसेवा, सिनेमा, चिकित्सा, शोध एवं अनुसंधान आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 युवाओं को उल्हासनगर 3 विठ्ठलवाडी स्थित वेदांता कॉलेज में प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यंगिस्तान फाउंडेशन संस्थापक और अध्यक्ष मिथिलेश झा के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि अविरत शेटे निदेशक शेटे इंस्टीट्यूट , विशिष्ट अतिथि डॉ. सीए विश्वनाथन अय्यर वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर एवं शोध मार्गदर्शक, बालाजी विश्वविद्यालय, पुणे , सरिता खानचंदानी संस्थापक हिराली फाउंडेशन, मानसी दीक्षित ऐन. एस. एस. पी. ओ – वेदांता कॉलेज ,आर एस पी गोर्डे सर, आर एस पी राजपूत सर , मुकुल पाटिल संस्थापक जयश्री फाउंडेशन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सम्पूर्ण देश से पधारें युवा आरती चंडीगढ़ , आलोक पटेल उत्तर प्रदेश, आनंद किरण इंद्रलाल वर्मा महाराष्ट्र , आरती राजावत मध्य प्रदेश , चौहान किरण रामबहादुर गुजरात, दीक्षा चौरसिया (मध्य प्रदेश, हर्षल धोके महाराष्ट्र, जसबंता राणा ओडिशा, नवीन कुमार सहनी बिहार, नव्या जम्मू और कश्मीर , प्रवीण कुमार झा बिहार , अभिषेक गुप्ता जम्मू और कश्मीर , रिनिका कंवर राजावत राजस्थान, विनोद कुमार तेंबुकर छत्तीसगढ़ इनको उनके किये समाजकार्यो की सराहना करते हुये सम्मानित किया गया। जिसमें बरेली के कुम्हरा ग्राम निवासी युवा आलोक पटेल को उनके द्वारा रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण,वृद्धों की सेवा, स्वच्छता, चिकित्सीय शिविरों में सहयोग एवं कोविड काल में किए गए कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य से चयनित कर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष मिथिलेश झा ने बताया कि ये सम्मान समारोह करने का एक ही लक्ष्य है कि देश के विभिन्न राज्य में काफी ऐसे युवा है जो अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे है लेकिन उनको कोई सम्मान दिया जा रहा है, और एक समाज सेवक को प्रोत्साहन के सिवाय कुछ नहीं चाहिए होता है। इसीलिए यंगिस्तान फाउंडेशन ने ये पहल की है कि हर साल देश से 15 युवाओं को चयन कर उनको प्राइड ऑफ़ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड से सम्मानित कर उनके ऊर्जाओं को एक नई दिशा देंगे। ये आयोजन 3 जनवरी से 5 जनवरी तक 3 दिवस आयोजित किया गया था। उक्त अवसर पर उल्हासनगर, अंबरनाथ व कल्याण के कई सामाजिक संघटनो के पदाधिकारियों भी सम्मानित किये गये।




















































































