मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 18.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भूडा भदरौल मे वर्ष 1978 में शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में कार्यक्रम हुआ

January 9, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम भूडा भदरौल मे सन् 1978 में शहीद हुए 03 पुलिसकर्मियों पुलिस उपाधीक्षक स्व0 आर एन पांडेय, मुख्य आरक्षी स्व0 मोहन लाल गौतम, आरक्षी स्व0 रामदास की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होकर शहीद स्थल पर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर “गार्ड ऑफ ऑनर” से सलामी दी गयी तथा शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी उझानी शक्ति सिंह,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन,प्रभारी निरीक्षक उझानी व थानाध्यक्ष कादरचौक व गणमान्य व्यक्ति तथा शहीद स्मारक समिति के सदस्य सतीश चन्द्र शर्मा एवं दिनेश चन्द्र शर्मा तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण कार्यक्रम मे मौजूद रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

09 जनवरी 1978 दिन सोमवार (सोमवती अमवस्या) के दिन गंगा स्नान का पर्व चल रहा था उस समय गंगा कटरी में बदमाशो के दो गिरोह भवानी सिंह काछी और बाबू मल्लाह सक्रिय थे, गंगा स्नान के दिन कादरगंज जिला एटा के घाट पर बाबू गैंग ने आकर श्रद्धालुओं के साथ लूट पाट शुरु कर दी लोगो की चीख पुकार सुनकर पुलिस गार्द में तैनात मुख्य आरक्षी मोहन लाल गौतम द्वारा पुलिस गार्द व लाइसेंस धारियों के साथ बदमाशों का पीछा किया गया रास्ते में मुख्य आरक्षी मोहन लाल गौतम उक्त मुठभेड़ में शहीद हो गये, इसके बाद दोनो गैंग आपस में मिल कर बदायूँ की हद में ग्राम पचौरी नगला गंगा स्नान पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ लूटपाट करने लगे। वहां पर सुरक्षा में पुलिस गार्द में तैनात आरक्षी रामदास द्वारा ग्राम भदरौल के ग्रामवासियों के सांथ मिलकर उन बदमाशों से मुकाबला किया गया, इस मुठभेड़ में रामदास शहीद हो गय़े। तत्पश्चात सूचना पर जनपद बदायूँ व जनपद एटा का पुलिस बल मौके पर हुंचा,एटा की ओर से आये पुलिस बल का नेतृव पुलिस उपाधीक्षक रामेन्द्र नारायण पांडेय कर रहे थे, जिनके द्वारा बदमाशो से लोहा लेकर बहादुरी का परिचय देते हुए बदमाशो का डटकर मुकाबला किया गया, इस मुठभेढ़ में पुलिस उपाधीक्षक आर एन पांडेय जी शहीद हो गये। इसके बाद पुलिस व पीएसी द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए गिरोह का सफाया किया गया । स्व0 श्री कन्हैया लाल शर्मा (अध्यक्ष) शहीद स्मारक समिति भूडा भदरौल के द्वारा शहीदों की स्मृति में ग्राम भूडा भदरौल में शहीद स्मारक बनवाया गया था तथा शहीद स्मारक समिति का गठन किया गया था। ग्राम भूडा भदरौल में शहीद स्मारक पर शहीद स्मृति दिवस प्रतिवर्ष 09 जनवरी को मनाते हुए शहीदों को उनकी वीरता अदम्य साहस व त्याग के लिए याद कर बदायूँ पुलिस द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights