बरेली। राष्ट्रीय संघर्ष समिति बरेली मंडल बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर के ई पी एस 95 पेंशनर्स साथी का 27 सदस्यीय शिष्ट मंडल जय प्रकाश मेहरोत्रा, कैलाश नाथ, हेम राज, देवेन्द्र सिंह, राम सिंह, दीनानाथ, वेद पाल सिंह आदि ए के अरोरा की अध्यक्षता में ई पी एस 95 पेंशनर्स की आन लाइन/आफ लाइन उच्च पेंशन आवेदनों के 31जनवरी 2025 से पूर्व वेलीडेट कर ई पी एफ कमिश्नर को भिजवाने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक/सेवा प्रबंधक उ प्र राज्य सड़क परिवहन निगम, बरेली से मिला और अपना ज्ञापन सौंपा। सेवा प्रबंधक क्षेत्रीय प्रबंधक इंचार्ज धन्जी राम ने संबंधित पटल को समय पूर्व सभी पेंशनर्स के आवेदन ई पी एफ कमिश्नर को भिजवाने के निर्देश दिए। राम प्रकाश द्वारा सेवा निवृत्त कर्मचारियों के परिचय पत्र नहीं मिलने का प्रकरण उठाने पर तत्काल समाधान करने के निर्देश संबंधित पटल को दिए।