रविंद्र सहारा एडवोकेट बने उप्र सोशल आउटरीच कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष/मंडल प्रभारी

WhatsApp Image 2025-01-08 at 19.08.47
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पिछले दिनों सोशल आउटरीच कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विक्रम पांडे ने उत्तर प्रदेश सोशल आउटरीच कांग्रेस के पूरे उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। 06 जनवरी को एक बार पुनः अजय राज के निर्देश पर विक्रम पांडे ने सोशल आउटरीच कांग्रेस की नई कार्यसमिति को घोषित किया, जिसमें बरेली से पिछली कमेटी में प्रदेश महासचिव बनाए गए रविंद्र सहारा एडवोकेट के कार्य और उनकी सक्रियता को देखते हुए इस बार नई कमेटी में उन्हें प्रमोट करके प्रदेश उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंप गई हैl इसके साथ ही अतीक अहमद अब्बासी को प्रदेश सचिव, फैजर नवाब को जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष पुनः नियुक्त किया गया है। रविंद्र सहारा के प्रमोशन पर बरेली के कांग्रेस जनों में खुशी की लहर है और रविंद्र सहारा को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य नवाब मुजाहिद हसन खान, पूर्व विधायक, नरेंद्र पाल गंगवार, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व प्रदेश सचिव, चौधरी असलम मियां, पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव प्रोफेसर चारु मल्होत्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष, रामदेव पांडे, जिला उपाध्यक्ष, दिनेश ददा एडवोकेट, सोशल आउटरीच कांग्रेस के जिला अध्यक्ष फैजर नवाब, महानगर अध्यक्ष, सोशल आउटरीच कांग्रेस रमेश चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, लीगल विभाग के अध्यक्ष, मनोज शर्मा एडवोकेट, बॉबी सिंह एडवोकेट,जिला प्रवक्ता, राजेंद्र सागर, ताराचंद चौधरी,ओम प्रकाश चौधरी, सोशल आउटरीच कांग्रेस जिला अध्यक्ष,शाहजहांपुर शिवम शुक्ला सहित तमाम कांग्रेसियों ने बधाई दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights