बरेली। सब का हक़ ऑग्रेनाइजेशन की अध्यक्षा राफ़िया शबनम ने शनिवार को नगर निगम के नगर आयुक्त को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती 22 दिसम्बर को नगर निगम के सफाई एवं खाद्य निरिक्षक विवेक कुमार नगर आयुक्त के आदेशानुसार छोटी बिहार क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए गए हुए थे । जहां पर सफाई एवं खाद्य निरिक्षक विवेक कुमार ने साफ सफाई के साथ ठेले खोनचे वाले दुकानदारों की दुकानों पर प्रतिबंधित पन्नियों की छापामारी के कार्ये को अंजाम दिया और ठेले खोनचे वाले दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित पन्नियां बरामद कर चालान काटे इस अभियान की खबर कबरेज़ कर रहे पत्रकार युसूफ खान से सफाई एवं खाद्य निरिक्षक विवेक कुमार भीड़ गए और बोखलाहट दिखाते हुए सरेआम पत्रकार युसूफ खान के कैमरे पर ही पत्रकारों को दल्ला कह दिया और तो और फर्जी पत्रकार भी कहा जोकि देश के लाखों पत्रकारों की भावनाएं आहत हुई हैं। जिससे संगठन सब का हक़ ऑग्रेनाइजेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों में काफी आक्रोश है संस्था अध्यक्षा राफ़िया शबनम ने नगर आयुक्त को पत्र देकर कहा हैं कि सात दिन के भीतर सफाई एवं खाद्य निरिक्षक विवेक कुमार यह पुष्टि करें कि देश या जिले में वो कौन कौन से पत्रकार हैं जो दल्ले हैं और यह भी पुष्टि करें कि वो कौनसे फर्जी पत्रकार हैं उन्होंने बताया कि विभाग के सफाई एवं खाद्य निरिक्षक विवेक कुमार ही पुष्टि कर सकते हैं अगर सात दिन के भीतर सफाई एवं खाद्य निरिक्षक विवेक कुमार पुष्टि नहीं करते हैं तो संस्था अध्यक्षा ने कहा कि विवेक कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही को अंजाम दे नगर आयुक्त जिससे देश के पत्रकारों को न्याय मिल सके।