बरेली। कर्नल वैटरन उत्तर भारत एरिया कर्नल विनोद कुमार की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें बरेली, बदायूं ,शहजानपुर पीलीभीत के पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया मीटिंग में आगामी 14 जनवरी को नवां भारतीय सशस्त्र सेनाओं का गौरव सैनानी दिवस समारोह बहुत धूमधाम से कैसे मनाएं इस पर विचार किया गया जिसमें सभी जिलों से से दो से तीन हजार पूर्व सैनिक और उसके परिवार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे इसकी जिम्मेदारी बरेली और उसके आस पास के जिला अध्यक्षों को दी गयी तधा उन गौरव सैनानियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने जीवन के सौ वसन्त पार कर लिए हैं भारत के रक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा और गौरव सैनानियों की समस्याओ के लिए उचित कार्रवाई कर उनका निस्तारण किया जाएगा सभा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कैप्टन उमेश राठौड़, प्रथमेश गुप्ता, के एस रावत ,यशवीर सिंह, राधेश्याम , कैप्टन श्री राम लाल शाहजहांपुर से कैप्टन रमेश कुमार, बदायूं से मनोज पाठक एवं पीलीभीत से कैप्टन गोधन लाल सहित काफी पदाधिकारी सम्मिलित हुए।