समस्याओं को सुनकर डीएम एसएसपी ने निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

WhatsApp Image 2025-01-04 at 17.58.24
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज जनपद बरेली की तहसील मीरगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन हुआ। जहां जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, राशन, विद्युत, अवैध कब्जा, पुलिस, चकबंदी, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास विभाग आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता ज्ञानवती पत्नी राजपाल ग्राम रम्पुरा जाटान ने पट्टे की भूमि पर अनाधिकृत रूप से कब्जे की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार मीरगंज को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एक अन्य शिकायतकर्ता दयाराम पुत्र गेंदन लाल निवासी ग्राम परौरा ने बताया कि वे पीएम किसान सम्मान निधि का पात्र लाभार्थी है और कुछ समय से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को जांच कर निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील मीरगंज क्षेत्र से आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करी और संबंधित अधिकारियों को चार या उससे अधिक शिकायत वाले गांव का भ्रमण कर शिकायत का शत प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सरकारी एवं निजी भूमि जिसमें पूर्व में अवैध कब्जा हटवाये गये हों लेकिन पुनः कब्जा हो गया हो, ऐसी स्थिति में कब्जा करने वाले के विरुद्ध एफआईआर करायी जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा तीन पात्र लाभार्थियों को अंत्योदय कार्ड उपलब्ध कराये गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, उप जिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights