बरेली । नवाबगंज कोतवाली परिसर में खड़े पीपल के वृक्ष पर मौजूद मधुमक्खियां आए दिन राहगीरों पर हमला कर घायल कर रही हैं, किसान फॉर्मर आईडी बनवाने जा रहा नवंबाबगंज थाना में मधुमक्खियों ने किसान पर हमला कर गम्भीर घायल कर दिया किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया । हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम वमनपुरी वासी तोताराम मे पुत्र किसान सुरेश चन्द्र 60 वर्षीय आज नगर में फॉर्मर आईडी बनवाने जा गए थे। जिसके बाद वह बाज़ार से सौदा खरीदकर अपराहन 2 के लगभग घासमण्डी होते हुए घर जा रहे थे कि मधुमक्खियों ने हमला कर दिया , जिसमे वह गम्मीर घायल हो गये और हालत गम्भीर होने पर परिजन उन्हें सीएचसी लाए जहां से बरेली रेफ़र कर दिया । देर सायं महानगर के एक निजी अस्पताल में सुरेश ने दम तोड़ दिया । मधुमक्खियों के आतंक के कारण देर तक कोई उसे बचाने का साहस भी नहीं कर सका और वह वही बेहोश होकर गिर पड़ा था । दो दिन पूर्व इन मधुमक्खियों ने नगर के कुम्हारान वासी फतेहसिंह टेलर के पुत्र लाखन सिंह (30) को काट कर गम्मीर घायल कर दिया था तो एक सप्ताह पूर्व नगर के ही व्यापारी आशीष गुप्ता के साथ सुधीर श्रीवास्तव व राखी श्रीवास्तव पर हमला कर घायल कर दिया था । इसके अलावा कोतवाली परिसर मे ही घूमने वाले रिछोला निवासी गब्बर को तो कई बार ये कर बार काट चुकी हैं। लेकिन इस सबके वावजूद मधुमक्खियों के इस छत्ते को हटवाने की किसी ने भी सुध नहीं ली है हालांकि हमले के शिकार हुए लोगों के प्रार्थना पत्र पर एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने नगर परिषद को पत्र लिख छत्ता हटाए जाने की मांग की है ।