मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 13.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन निकाला,जगह-जगह भव्य स्वागत

January 3, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को शहर में विशाल नगर कीर्तन धूमधाम से निकाला गया। इसमें झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जगह-जगह कीर्तन का स्वागत किया गया। शहर के पंजाबी चौक स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु नानक सत्संग सभा की ओर से निकाले गए नगर कीर्तन में सबसे पहले कीर्तन दरबार सजाया गया। इसके बाद सिख पंथ के निशान साहिब को नया चोला पहनाकर पंच प्यारों की अगुवाई में संगत ने अरदास की। जयघोष के साथ गुरु के आगमन पर्व का शुभारंभ किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विशाल नगर कीर्तन पंजाबी चौक से प्रारंभ हुआ। नगर कीर्तन टिकटगंज, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, खैराती चौक, गुरुद्वारा लोटनपुरा, गुरुद्वारा जोगीपुरा, लावेला चौक, सुभाष चौक से मढ़ई चौक होता हुआ पुनः गुरुद्वारा साहिब पर समाप्त हुआ।

विशाल नगर कीर्तन का शहर के मुख्य मार्गो पर जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। जगह जगह श्रद्धालुओं ने नगर में शामिल लोगों को सूचम जलपान कराया। विशाल नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समाज के महिला,पुरुष,बच्चे और युवक युवतियां शामिल थी। अन्य जाती धर्मो के लोग भी शामिल हुए और स्वागत भी किया। गुरुद्वारा में सुबह और रात को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights