बरेली । शार्ट सर्किट से एक घर में भयंकर आग लग गई ।घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धुंआ उठता देख आस पड़ोसी डर की वजह से अपने घरों से बाहर निकल आये । किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी । तब तक आग पर परिजन आग पर काबू पा चुके थे । घर में आग से हजारों रुपये नुकसान हो चुका था । जानकारी के मुताबिक आग से घर मे बेड , कपड़े अन्य जरूरी सामान जल कर खाक हो गया। छिपी टोला के रहने वाले जमील ने मीडिया को बताया कि शार्ट सर्किट से लगी आग में काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। किला पुलिस ने बताया कि कि किला क्षेत्र के छिपी टोला मोहल्ले में जमील अहमद पुत्र रहमत निवासी के घर मे भयंकर आग लग गई। हालांकि जमील का परिवार मकान की तीसरी मंजिल पर रहता है । लगी आग को बुझा दिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है । केवल घरेलू सामान ही जला है। शॉट सर्किट के कारण आग लगना प्रतीत हो रहा है ।मौके पर फायर सर्विस की गाड़ी भी पहुंची है। घटना स्थल पर कोई कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। किला चौकी इंचार्ज ने बताया कि शार्ट सर्किट से जमील के घर में भयंकर आग लगी है। घटना में काफी नुकसान हुआ है। पर कोई जनहानि नहीं हुई है।