नये साल पर नये जोश के साथ नगर निगम में विकास की लड़ाई लड़ेगा सपा पार्षद दल
बरेली : समाजवादी पार्टी के नगर निगम पार्षद दल की आज महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने किया। बैठक नगर निगम की कल होने वाली बोर्ड की बैठक के सम्बन्ध में बुलाई गई थी जिसमें जन समस्याओं को नये जोश और एकजुटता के साथ पूरी ताकत के साथ पटल पर उठाने की रणनीति बनी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा नगर निगम की जिम्मेदारी शहर को सुंदर, व्यवस्थित और समुचित विकास की होती है किन्तु भाजपा सरकार आने के बाद से नगर निगम का बजट कहाँ खर्च हो रहा है किसी को कुछ नहीं पता, स्मार्ट सिटी के नाम पर कागज़ पर योजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है पार्षद अपने वार्ड में विकास की राह तक रहें हैं उन्हें जनता को ज़बाब देना मुश्किल हो रहा है। इसलिए सपा पार्षद दल नगर निगम में पूरी एकजुटता के साथ जनता से जुड़े मुद्दों और विकास की लड़ाई को मुखरता के साथ लड़े। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि नगर निगम में भले ही हमारे पार्षद संख्या बल में भाजपा से कम नज़र आ रहें हों परन्तु सपा के पार्षद जनता के हक़ के लिए आबाज उठाना भली भांति जानते हैं। आप लोग जनता के हित में किसी भी लड़ाई में पीछे मत हटना पूरा संगठन आपके साथ खड़ा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय पाल सिंह ने कहा नगर निगम का बजट उनुपयोगी योजनाओं में लगाकर बर्वाद किया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व मेयर और कैंट प्रत्याशी रहीं सुप्रिया ऐरन ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जहाँ तहाँ सड़के खुदी हुई हैं, आवारा पशुओं कि समस्या या बंदरों के प्रकोप से आम जनता बहुत परेशान है। नगर निगम आवारा पशुओं को पकड़ने में कोताही बरत रहा है जो ठीक नहीं हैं, मलिन बस्तियों में सफाई, जलभराव की समस्या आम बात है। पार्टी के पार्षद इन मुद्दों को हल कराने के लिए आगे आएं। बैठक में शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे पार्षद राजेश अग्रवाल, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, पार्षद अब्दुल कयूम खां मुन्ना, शमीम अहमद, अलीम सुल्तानी, अब्दुल सलीम अंसारी, रईस मियाँ अब्बासी, इक़बाल बिल्डर, मों. शाकिर, गुल बशर अंसारी, उमान रज़ा, सनी मिर्जा पार्षद तथा कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, असलम खान आदि प्रमुख नेतागण मौजद रहे। बैठक में आये विचारों को पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना ने नोट कर बैठक में प्रमुखता से उठाने की बात कही।













































































