मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 13.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जंगल में नदी किनारे बकरी चराने गया किशोर लापता, मगरमच्छ के खींच ले जाने की आशंका

January 2, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । घर से जंगल में नदी किनारे बकरी चराने गया किशोर अचानक लापता हो गया । आशंका इस बात की जताई जा रही है कि नदी के किनारे बकरी चराते समय वक्त मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया या उसे खींच कर अपने साथ ले गया। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मवई जरेल का रहना वाला 14 वर्षीय अरमान पुत्र किफायत उर्फ इरफान रोजाना गांव के पास नदी पर बकरी चराने जाया करता था। वह बीते दिन दोपहर लगभग 3 बजे घर से अपनी बकरियां चराने के लिए साथ में लकड़ी काटने को लेकर आरी अपने साथ लेकर गया था। देर शाम तक घर वापस न आने पर किशोर के पिता ने कुछ ग्रामीणों के साथ किशोर को तलाशना शुरू किया। काफी तलाशने पर नदी के किनारे किशोर का मफलर व लकड़ी काटने वाली आरी पड़ी मिली। पास में ही नदी के किनारे पर मिट्टी में फिसलन भी दिखाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में मगरमच्छ भी रहते है। ग्रामीणों ने किशोर को मगरमच्छ के खींच ले जाने की आशंका जताई है। किशोर के नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि नदी के किनारे पर फिसलन देखते प्रतीत होता है कि किशोर फिसलकर डूब गया हो।आज एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर किशोर की तलाश की जाएगी। तभी स्पष्ट हो पाएगा कि किशोर के साथ क्या हुआ है। घटना से किशोर के परिवार में कोहराम मच हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights