डॉक्टर मनमोहन सिंह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक दीपस्तंभ बने रहेंगे: ओमकार सिंह

बदायूँ : जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकर सिंह की अध्यक्षता प्राइवेट बस स्टैंड पर डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर नववर्ष 2025 उन्हें समर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद किया इस दौरान उनकी यादों को जिंदा रखने और उनके योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आर्थिक सुधार, सामाजिक न्याय व समावेशी विकास के क्षेत्र में किए गए उनके कार्य सदैव हमें प्रेरित करेंगे। उन्होंने ईमानदारी, परिश्रम और सहानुभूति के जो आदर्श स्थापित किए है वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक दीपस्तंभ बने रहेंगे। डॉ. सिंह का नेतृत्व और अर्थशास्त्र में उनका योगदान हमेशा जीवित रहेगा। उन्होंने कहा डॉक्टर सिंह कांग्रेस कार्यसमिति के भी लंबे समय तक सदस्य रहे। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 13वें प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व शांति, दृढ़ संकल्प व असाधारण बुद्धिमत्ता के साथ किया। उनका कार्यकाल निरंतर आर्थिक वृद्धि, वैश्विक पहचान व सामाजिक प्रगति से चिह्नित था। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य राम रतन पटेल ने कहा डॉक्टर मनमोहन सिंह 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान देश को बचाने के लिए अहम रणनीतिक उपाय किए। जिसका असर यह था देश उस संकट से बचकर निकला। उनके नेतृत्व में मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, ऐतिहासिक भारत-अमेरिका सिविल न्यूक्लियर डील, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून व सूचना का अधिकार जैसे कानूनों के जरिए देश को सशक्त बनाने की कोशिश की है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा डॉक्टर मनमोहन सिंह राजनेता के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री एक सम्मानित शिक्षाविद् भी थे। उनकी अर्थशास्त्र की गहरी समझ और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने अनगिनत छात्रों, विद्वानों और नीति निर्माताओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड शफी अहमद, इख्लाश हुसैन ने उनकी विनम्रता और शालीनता को भी याद किया और कहा कि उनका व्यवहार शांत, संतुलित और हमेशा ईमानदारी से प्रेरित था। यही नहीं, किस तरह गरिमा, विनम्रता किसी उच्च पद पर बैठे व्यक्ति के चरित्र का हिस्सा हो सकती है, वे इसका बड़ा उदाहरण थे। इस अवसर पर संचालन नगर कुंवरगांव अध्यक्ष अजय सैनी ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरेश यादव, अशोक सिंह, राजपाल, बख्तियार, श्याम सिंह, दिनेश गौड, मोरपाल प्रजापति, प्रमोद माथुर राजवीर, अनेक पाल इकबाल, मोहम्मद अली, जिन्ना आदि कांग्रेसजन व आमजन उपस्थित रहे।