जिलाधिकारी ने शीत लहर के दृष्टिगत किया रैन बसेरे व अलाव का स्थलीय निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-01-01 at 15.19.40
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । ठंड के मौसम में रात्रि के दौरान विशेषकर बेघर, मजदूर और दूर-दराज के इलाकों से आए यात्रियों के लिए अलाव और रैन बसेरे जीवनरक्षक साबित होते हैं। शासन का यह प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण प्रभावित न हो और जरूरतमंदों को तुरंत राहत मिले। शासन के निर्देशों के क्रम में यह सुनिश्चित करने के लिए कि सर्दी के मौसम में कोई भी व्यक्ति ठंड में रात्रि में न रहे, जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने मंगलवार की रात्रि में अलाव और रैन बसेरे का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलाव की स्थिति, रैन बसेरे की साफ-सफाई और वहां उपलब्ध सुविधाओं को परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और यह ध्यान रखा जाए कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड में बाहर न रहे। जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की कि अगर कोई व्यक्ति ठंड में परेशान हो, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके। रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आगंतुक रजिस्टर, साफ-सफाई व्यवस्था, शौचालय, बिस्तर इत्यादि सुविधाओं को देखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र अलाव का भी निरीक्षण किया, क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर अलाव जलते हुए पाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जरूरतमंद व असहाय वर्ग के लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड के दृष्टिगत कोई भी व्यक्ति सड़क किनारे या खुले आसमान के नीचे ना सोए, रैन बसेरे का आश्रय ले, वहां पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन चौराहा,इंदिरा चौक,शहबाजपुर,नवादा चौराहा,काली सड़क,चौधरी सराय, लालपुल,कचहरी आदि जगहों पर लाव का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights